फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख-समृद्धि के लिए शुभ मुहूर्त में सोने की खरीदारी करेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया को लेकर सोने का कारोबार चमकने की उम्मीद है। सुख-समृद्धि के लिए लोग शुभ मुहूर्त में सोने की खरीदारी करेंगे। महानगर के सराफा कारोबारी भी पूरी तरह तैयार हैं। डायमंड एवं सोने की बनवाई पर विशेष ऑफर चल रहा है। आज जोरदार कारोबार की उम्मीद है।

आज अक्षय तृतीया है। इस दिन सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीय के दिन खरीदा गया सोना घर में सुख-समृद्धि लाता है। यही कारण है कि देश में हर साल अक्षय तृतीया के दिन सोने की जोरदार बिक्री होती है।
विज्ञापन


समद रोड स्थित एक ब्रांडेड शो रूम के संचालक अमित अग्रवाल कहते हैं कि बाजार का रुख बहुत अच्छा है और शानदार कारोबार होने की उम्मीद है। अलीगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अग्रवाल सोनी का कहना है कि अक्षय तृतीया को लेकर बाजार तैयार है। कई तरह के ऑफर चल रहे हैं।
विज्ञापन


डायमंड पर छूट है, जबकि सोने के बनवाई पर छूट चल रही है। त्यौहार को लेकर विशेष गहने भी तैयार किये गए हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि सीरिया हमला एवं अमेरिका तथा रूस के बीच तनाव के बाद सोने का कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। तर्क दिया जा रहा है कि तनाव की स्थिति में जहां शेयर बाजार लुढ़क जाता है। ऐसे समय में सोने में निवेश को लोग ज्यादा सुरक्षित मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें