फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे में 145 मरीज पहुंचे इमरजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद से इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बारिश होने के बावजूद 12 घंटे में करीब 145 गंभीर मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। इनमें से कई को तीमारदार या पुलिस कर्मी गंभीर हालत में लेकर आए।

11 दिन तक जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण इमरजेंसी सेवाएं ठप पड़ गई थी। रविवार शाम को हड़ताल खत्म कर जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए। उसके बाद से इमरजेंसी सेवाएं आम मरीजों के लिए शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ की माने तो सोमवार की सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक 145 मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। इसमें से कई बेहद गंभीर स्थिति में पहुंचे थे। शनिवार सुबह 8 से रविवार सुबह 8 तक 100 मरीज इमरजेंसी में पहुंचे थे। इनमें से अधिकतर हड़ताल खत्म होने के बाद आए थे। 36 घंटे में इमरजेंसी में करीब 245 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें