फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची की महिला अस्पताल से विदाई, मेडिकल कालेज में रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पातल में बच्चा बदलने के प्रकरण के बाद मां-बाप के न स्वीकारे जाने पर एसएनसीयू में भर्ती नवजात बच्ची को जेएन मेडिकल कालेज भिजवा दिया गया है। वहां पर उसकी सुरक्षा के लिए गार्ड की मांग की गई है।

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने एसपी सिटी को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि 31 मार्च को तड़के दो बजे एक बालिका का जन्म हुआ था। लिंग विवाद के चलते मां-बाप द्वारा बच्ची को अपनाया नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। मां-बाप का निर्धारण करने के लिए बच्ची का ब्लड सैंपल लेकर उसको डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है। उसकी तबियत खराब होने के कारण उसे अब जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। बच्ची की सुरक्षा के लिए वहां पर एक गार्ड तैनात करने की मांग की गई है।

इस प्रकरण में वह बच्चा जिससे बदलने का आरोप लगाया है उसके माता पिता और बच्ची के माता पिता सभी का डीएनए सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजा जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें