फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी दो हजार से ज्यादा परीक्षक रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए पांच केंद्रों पर 4,215 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 394 उप प्रधान परीक्षक व 3821 सहायक परीक्षक शामिल हैं। सोमवार को 246 उप प्रधान परीक्षक व 1510 सहायक परीक्षक पहुंचे।

इस दौरान 148 उप प्रधान परीक्षक व 2311 सहायक परीक्षक गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर परीक्षकों पर डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी मूल्यांकन केंद्र के प्रभारियों से गैरहाजिर शिक्षकों की सूची मांगी, ताकि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


58,407 जांची गईं कापियां
मूल्यांकन के तीसरे दिन सोमवार को पांच मूल्यांकन केंद्रों पर 58,407 कापियां जांची गईं। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 16,843, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में 11,953, एसएमबी इंटर कॉलेज में 5,763 गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में 8,578 और अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज में 15,270 कापियां जांची गईं।

एका में दिखने लगी दरार
मूल्यांकन का विरोध कर रहे वित्त विहीन शिक्षकों की एका में दरार दिखने लगी है। तीसरे दिन भी वित्त विहीन शिक्षक संघ का मूल्यांकन का विरोध रहा। संघ के पदाधिकारियों ने मूल्यांकन केंद्रों पर वित्त विहीन शिक्षकों के लिए समर्थन मांगा। वहीं दूसरी ओर कुछ वित्त विहीन शिक्षकों ने केंद्रों पर कापियां जांचीं।

गणित के मौखिक व लिखित सवालों के दिए जवाब
बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में परीक्षाएं शुरू हो गई। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा दो पाली में हुई। इस परीक्षा में जिले के 2507 विद्यालयों में दो लाख 11 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कक्षा एक से पांच तक गणित की मौखिक व लिखित परीक्षा हुई। कक्षा छह से आठ तक गणित, गृह शिल्प व कृषि विज्ञान की परीक्षा हुई। मंगलवार को कक्षा एक से पांच तक अंग्रेजी लिखित व मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ तक अंग्रेजी लिखित, खेल व स्वास्थ्य की परीक्षा होगी। बीएसए धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सभी ब्लॉक में एबीएसए सहित अन्य अधिकारियों ने विद्यालयों में जाकर परीक्षाएं देखीं।
विज्ञापन


परीक्षा सामग्री भेजने में आ रहीं दिक्कतें
डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में रोजाना नोडल सेंटर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बीए, बीएससी, बीकॉम व एमएससी की परीक्षा हुई। जिले में 80 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस बार छह नोडल सेंटर बनाए गए हैं। मगर परीक्षा सामग्री पहुंचाने और लाने में काफी असुविधा हो रही है। सोमवार की सुबह की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र सुबह तीन-चार बजे तक नोडल सेंटर पर पहुंचा। डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने बताया कि इन दिक्कतों को विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें