फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के सराफ से लूट में पांच गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गंगीरी (अलीगढ़)।
विज्ञापन


मलसई पुल के पास बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े एक निजी बस को रोककर पंजाब के सराफ को लूटने वाले पांच बदमाशों को एसओजी व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो बदमाश मौके से भाग गए। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटे गए सोने के आभूषण के अलावा चार तमंचा व आठ जिंदा कारतूस, लूट में प्रयुक्त दो बाइकें भी मिली हैं। उनके फरार साथियों के घरों से दबिश देकर भी कुछ माल बरामद किया गया है। सोमवार को पांचों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।

एसएसपी राजेश पांडेय ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार की रात में एसओजी प्रभारी छोटेलाल, टीम सदस्य राकेश सिंह, दुर्विजय सिंह, मोहन व इंस्पेक्टर गंगीरी गोविंद बल्लभ शर्मा व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव हिदरामई के एक बंद ईंट भट्ठे पर दबिश दी। लूट व डकैती की योजना बना रहे आदिल पुत्र जमील निवासी जाकिर नगर क्वार्सी, फुरकान पुत्र इश्त्याक निवासी कबीर कॉलोनी जमालपुर, थाना सिविल लाइंस, अमित पुत्र श्यामलाल निवासी पिलखना अकराबाद, सलमान पुत्र मुन्नाभाई निवासी मियां की सराय देहलीगेट को दबोच लिया। इस दौरान मुन्ना पुत्र जमील और अमन पुत्र चमन निवासीगण पिलखना, थाना अकराबाद मौके से भाग गए।
विज्ञापन


पकड़े बदमाशों ने पूछताछ में मलसई पुल के पास निजी बस को रोककर अमृतसर (पंजाब) के थाना बी डिवीजन के न्यू बाबा दीप एवन्यू निवासी सराफ गुरुपेज सिंह पुत्र सरदार बलकार सिंह को लूटने की बात स्वीकारी। इन बदमाशों के बताने पर सराफ करन सोनी पुत्र सचिन कुमार निवासी शिवपुर, छर्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि करन की दुकान पिलखना में है। उसकी दुकान के सामने फरार बदमाश मुन्ना की दुकान है। मुन्ना और करन ने यह लूट की प्लानिंग बनाई थी कि बाहर से आने वाले किसी सराफ को लूटा जाएगा।

जैसे ही गुरुपेज उसके यहां से तगादा लेकर निकला तो करन ने यह सूचना मुन्ना को दी। मुन्ना के इशारे पर हम लोगों ने इस लूट को अंजाम दिया। उसने बताया कि प्लानिंग के लिए मुन्ना ने उसे एक नया मोबाइल व सिम खरीद कर दिया था। इसी पर बात होती थी। गिरोह के अन्य सदस्यों ने बताया कि वह बाइकों पर सवार होकर इसी तरह कस्बों में तगादों पर आने वाले सराफों को निशाना बनाकर लूटते हैं। इस मौके पर एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह भी मौजूद रहे।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से लूट के आभूषण, चार तमंचे और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इन्हें जेल भेज दिया गया। यहां बताया कि फरार बदमाशों के घरों से कुछ और माल भी मिला है। कुल 250 ग्राम माल में से अब तक 75 नग बरामद हो चुके हैं। अन्य वारदात भी एक-दो दिन में खुलने की उम्मीद है।

फूट-फूटकर रोया गिरफ्तार सराफ
प्रेस कांफ्रेंस में जब सराफ करन को बदमाशों के साथ मीडिया के सामने लाया गया तो वह फूट-फूटकर रोया। उसका कहना था कि मुन्ना उस पर तीन माह से यह दबाव बना रहा था कि वह कोई काम करा दे, वरना परिणाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन


कम माल मिलने से गुरुपेज असंतुष्ट
इधर, पुलिस के खुलासे से गुरुपेज संतुष्ट है, मगर उसका तर्क है कि उसके 250 ग्राम माल में से अभी 30 फीसदी माल ही मिला है। बाकी माल बरामद नहीं हुआ है। जब तक बाकी माल न मिले, उसे संतुष्टि कैसे मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें