क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू एबीके स्कूल ब्वायज का छात्र मो. इसरार चौधरी पिछले दो महीने से लापता है। अभी तक छात्र का पता नहीं चलने पर उसके अभिभावकों ने छात्र संघ के नेताओं से संपर्क किया है। छात्र संघ सचिव बुधवार को इस संबंध में इंतजामिया से बात करने वाले हैं।
सचिव मो. फहद ने बताया कि मो. इसरार चौधरी पुत्र मो. सत्तार चौधरी थाना सिविल लाइन के गली नंबर 7 फिरदौस नगर निवासी है। इसरार एएमयू एबीके स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है।
2 जनवरी 2018 को इसरार शाम को घर से ट्यूशन के लिए निकला था और उसी समय से गायब है। सचिव मो. फहद ने अब तक छात्र का पता नहीं चलने पर इंतजामिया एवं जिला प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया और कहा कि बुधवार को वह इसको लेकर एएमयू के अधिकारियों से बात करेंगे।