फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए की टीम ने दूध और गजक के नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शिवरात्रि एवं होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग शुरू कर दी है। टीम ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए दूध और गजक के नमूने लिए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि क्वार्सी पर सतीश के यहां से दूध, क्वार्सी बाईपास पर दलवीर सिंह के यहां से दूध, दोदपुर स्थित नईम एवं सर सैयद नगर स्थित अनम शेरवानी की दुकान से दूध का नमूना लिया गया।
विज्ञापन


जबकि दोदपुर चौराहा पर ही इंडिया गजक भंडार के यहां से गजक का सैंपल भरा गया। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


कई अन्य स्थानों पर रंग, गुलाल समेत अन्य होली स्पेशल आइटमों की भी चेकिंग की गई। त्योहार के मद्देनजर अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें