फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने फोड़ा बकाएदार पर 70 हजार रुपये का बम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पला साहिबाबाद के एक मकान पर नगर निगम ने 20 सालों में पहली बार गृहकर, जलकर और ड्रेनेज कर का डिमांड नोडिस भेजा है जिसकी कुल राशि 73203 रुपये है। एक साथ इतनी बड़ी राशि का डिमांड नोटिस आने से गृह स्वामी हैरत में हैं। इसके अलावा नगर निगम ने 350 बकायदारों को भी डिमांड नोटिस जारी किया है।

वार्ड संख्या 19 के पला साहिबाबाद में रहने वाले वत्तनलाल पुत्र खचेरू को कर अधीक्षक की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि उन पर भवन कर के रूप में 21 हजार, जल कर के रूप में 13 हजार, ड्रेनेज कर के रूप में 6750 रुपये और ब्याज के रूप में 32284 रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन


कुल 73203 भवन स्वामी पर बकाया हैं। भवन स्वामी के अनुसार उसके पास पहले कोई डिमांड नोटिस या किसी का बिल नहीं आया। इसके अलावा शहर में हाउस और वाटर टैक्स के बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम के तेवर और सख्त हो गए हैं।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अभी तक लगभग 350 से अधिक बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी किया जा चुका है
विज्ञापन


। जल्द ही अन्य को भी नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी को 15 दिन का समय दिया गया है। वह अपना हाउस और वाटर टैक्स का बकाया जमा कर दें।

अन्यथा इसके बाद नगर निगम सीलबंदी की कार्रवाई करेगा। इसके अलावा सभी सरकारी विभागों के अध्यक्षों को भी पत्र लिखा है कि वह भी अपना बकाया समय से जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें