निबंध लेखन प्रतियोगिता में बिहार के राजवर्धन तिवारी प्रथम
ब्यूरो, अमर उजाला,अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर दी है। बिहार के चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना के छात्र राजवर्द्धन तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि एएमयू के छात्र कैफ सिद्दीकी ने द्वितीय एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर की छात्रा अनुशा पिल्ले को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
तीनों विजेताओं को 17 अक्तूबर को सर सैयद दिवस समारोह में क्रमश: 25, 15 एवं 10 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खान के 200वें जन्म दिवस पर ‘नई सहस्त्राब्दी में सर सैयद की सार्थकता’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रथम तीन विजेताओं के अतिरिक्त प्रत्येक राज्य के सर्वश्रेष्ठ निबंध को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
राज्य के विजेताओं में उत्तर प्रदेश से एएमयू के अब्दुस सबूर किदवई, बिहार से चाणक्य नेशनल यूनिवर्सिटी की रिया चोकसी, मध्य प्रदेश के राजीव गांधी टैक्नीकल यूनिवर्सिटी के क्षितिज सिंह, उड़ीसा से राधा नाथ आईएएसई की जयाती जेना, राजस्थान से बिरला इंस्टीट्यूट एंड साइंस के बिलवासिवा बसू मलिक, केरल से मक़ॱरज गार्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के मोहम्मद शफीक, नई दिल्ली से मोती लाल नेहरू कॉलेज के कुलदीप कुमार पाठक, महाराष्ट्र से मुंबई यूनिवर्सिटी के शेख शादाब आलम गुलाब, तेलंगाना वेटरीनरी यूनिवर्सिटी के पीवी नरसिम्हा राव, तमिलनाडु से एसआरएम यूनिवर्सिटी के रिषभ सिंह यादव, झारखंड से आईआई धनबाद के हेमंत कुमार, कश्मीर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मुशीबा।
हरियाणा से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी के सार्थक अग्रवाल, असम से एनआईटी के डी उमा महेश्वरा राव, उत्तराखंड से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सकूल गर्ग, कर्नाटक से एग्रीकल्चर साइंस विश्वविद्यालय के मोहम्मद अमीर, हिमाचल प्रदेश से आईटीईटी मंडी के रजनीश कुमार, पंजाब से गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज के सरदीप कांडपाल, पश्चिम बंगाल से विद्यासागर यूनिवर्सिटी के ऋषिकेश श्रीवास्तव तथा गुजरात से ब्रह्मचारीवाडी ट्रस्ट द्वारा संचालित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के शेख मोहम्मद अनस शामिल हैं।
--