फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कैंटर की भिड़ंत में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कैंटर की भिड़ंत में दो की मौत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना क्षेत्र के बीती शनिवार की रात्रि को यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर बदलने के लिए खड़ी कैंटर में पीछे से तेज स्पीड से आ रही दूसरी कैंटर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दोनों गाड़ियों के परिचालकों को इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

विवरण के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ से एक कैंडर नोएडा जा रही थी। उक्त गाड़ी के टायर में पंचर होने पर हाइवे पर परिचालक धर्मेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र त्रिलोकी शरण सक्सेना निवासी अकबरपुर इटौरा थाना आटा जिला जालौन बदल रहा था।
विज्ञापन


तभी कुछ ही क्षणों में पीछे से दूसरी कैंटर ने तेज स्पीड में टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से गाड़ी का परिचालक चंद्रप्रकाश पुत्र कमल सिंह निवासी झझरार थाना सादाबाद जिला हाथरस गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं पहली गाड़ी के परिचालक धर्मेंद्र उर्फ रिंकू के भी गंभीर चोट आईं। दोनो गाड़ियों के परिचालकों को इलाज के लिए ले जाया जा रथा था। इन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनो मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें