फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात की दुल्हन जेवर लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक रात की दुल्हन जेवर लेकर फरार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अतरौली क्षेत्र में एक रात की दुल्हन परिजनों को बेहोश कर लाखों के जेवर लेकर फरार हो गई। उधर परिजनों को बेहोशी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना रामघाट के गांव जरगवां निवासी घमंडी सिंह पुत्र श्योदान सिंह ने बिहार एक महिला से दो दिन पहले ही शादी की थी और उसे घर लेकर आया था।
विज्ञापन


मंगलवार की रात नई नवेली दुल्हन ने घरवालों को खाने में बहोशी की दवा मिलाकर खिला दी। पूरा परिवार बेहोश हो गया तो इसके बाद आराम से घर से पूरे जेवरात समेटकर फरार हो गई।

परिवार के एक-दो लोगों की बेहोशी टूटी तो घर में अन्य लोगों को बेहोश देखकर वह सन्न रह गए। इसके बाद घर पर खुली अलमारी और बिखरे सामान को देखने के साथ ही घर आई नई दुल्हन नजर नहीं आई तो होश उड़ गए।

घमंडी सिंह के साथ ही पूरन सिंह, जयमंती पत्नी श्योदान सिंह, गायत्री देवी को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कस्बे में दो घरों से लाखों की चोरी

कस्बे के मोहल्ला नगाइचपाड़ा निवासी प्रेमशंकर पुत्र बनवारी लाल हलवाई हैं। मंगलवार को वह अलीगढ़ गए थे। पत्नी और बेटियां घर के बाहर सो रही थीं। चोर उनके घर में घुस गए। चोर करीब डेढ़ लाख का जेवर और 23500 रुपये निकाल ले गए। प्रेमशंकर ने बताया कि उन्होंने यह जेवर अपनी बेटियों की शादी के लिए बनवाया था। सुबह होने पर बक्शे खेतों में पड़े मिले। इसी मोहल्ले के ज्ञान सिंह पेंटर के यहां भी चोर घुस आए और हजारों रुपये का सामान निकाल ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें