फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिरी रजिस्टर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाजिरी रजिस्टर गायब, बहुमत का दावा

ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों का उपस्थिति रजिस्टर ही गायब करा दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू ने बैठक में 28 जिला पंचायत सदस्य, दो एमएलसी, सांसद हाथरस प्रतिनिधि, छह विधायक एवं दस ब्लाक प्रमुख होने का दावा किया है लेकिन उपस्थिति रजिस्टर गायब होने से विरोधियों को मुद्दा मिल गया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर ही फर्जी ठहरा डाले।


नियमानुसार बोर्ड बैठक में उपस्थित अफसर और सभी जन प्रतिनिधि के हस्ताक्षर कराए जाते हैं। तभी उस बैठक का कोरम पूरा माना जाता है। शनिवार को पंत सभागार में हुई बैठक में भी उपस्थित सदस्य, ब्लाक प्रमुख एवं जन प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर कराए गए, लेकिन ऐन मौके पर रजिस्टर गायब करा दिया गया।
विज्ञापन


पूछने पर अधिकारी एक दूसरे पर टाल मटोल करते रहे। अपर मुख्य अधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक अफसर बताएंगे। प्रशासनिक अफसर ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रजिस्टर लेकर गायब हो गया है।
विज्ञापन


इसी को विरोधी खेमे के कुछ सदस्यों ने साजिश बताया। उन्होंने दावा किया कि रजिस्टर पर सदस्यों के हस्ताक्षर फर्जी होने के कारण ऐसा किया गया। इधर, पूर्व कबीना मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि टप्पल ब्लाक प्रमुख नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें