शराब के ठेके नहीं हटे तो उग्र आंदोलन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
नौजवान महासभा के तत्वावधान में मंदिरों के 50 मीटर के दायरे में शराब एवं बीयर के ठेके खोलने के विरोध में बरौला चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए सभा के प्रमुख हरेंद्र सिंह, संयोजक मुनीश कुमार ने कहा कि ठेका देने में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। बरौला चौराहे पर हनुमान मंदिर के आसपास लगभग 10-20 मीटर की दूरी पर ही शराब की तीन दुकानें संचालित हैं।
इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। यदि शीघ्र ही मंदिरों के पास खोली गई दुकानों को नहीं हटाया गया तो भूख हड़ताल और उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।
क्षेत्रीय पार्षद चंद्रप्रकाश चंदू ने कहा कि शराब की दुकानों को लेकर कई बार जनता विरोध प्रकट कर चुकी है, लेकिन प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विपिन चौधरी, मीडिया प्रभारी अमित कुमार, योगेश कुमार, दीपक, बबलू राघव, भगवान सिंह, नीरज, अजय, रिक्की, हरदयाल, रवि, सुखराम सिंह, यतेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, संजय यादव आदि मौजूद थे।