12-year-old boy from the threat of outbreak!
- फोटो : Rupesh
पुलिस पुराने आंकड़ों के आधार पर ही नए फैसले ले लेती है या अंदाजन ही लोगों को पाबंद करने की कार्यवाही कर देती है। ऐसा ही काम देहली गेट की पुलिस ने एक 12 वर्ष के बालक को शांति भंग की आशंका में पाबंद करके किया है।
बालक के परिवार वालों को इस बात का पता तब चला जब अदालत ने 13 जनवरी को हाजिर होने का नोटिस भेजा। इस पर परिजनों ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने परिवार को राहत देने का भरोसा दिलाया है। देहली गेट के महफूज नगर गली नंबर दो में रहने वाले मो. यामीन का 12 साल का बेटा साफैज स्थानीय निजी स्कूल की कक्षा 7 में पढ़ता है।
एक दिन पहले मो. यामीन को अदालत का नोटिस मिला, जिसमें बताया गया कि उसके बेटे को शांति भंग में पाबंद कर दिया है। उसे 13 जनवरी को अदालत में हाजिर होना है। बेटे की उम्र और अदालत का नोटिस देखकर परिजन हैरत में पड़ गए। बुधवार को यामीन अपने शुभचिंतकों सहित एसएसपी से मिला और पूरी बात बतायी।
एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवार को राहत दिए जाने का भरोसा दिलाया है।