अलीगढ़ कोतवाली नगर क्षेत्र के मकदूम नगर इलाके में अवैध रूप से रहते हुए पकड़े गए 17 रोहिंग्या में से 12 और रोहिंग्या की रिहाई हो गई। इन सभी ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार लिया। जिसके आधार पर प्रत्येक को एक वर्ष तीन माह की कैद व अर्थदंड से दंडित किया गया है। सजा पूरी होने पर सभी को जेल से रिहा कर उन्हें एलआईयू के सुपुर्द किया गया। इसके बाद उन्हें यहां रह रहे परिवारों को सौंपा गया है।
बीते सप्ताह इनके पांच अन्य साथियों को रिहा किया गया था। पिछले वर्ष चले अभियान के आधार पर 23 जुलाई को कोतवाली नगर के मकदूम नगर इलाके से एटीएस ने 17 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया था। जिनमें सात पुरुष व दस महिलाएं शामिल थीं। सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। जांच व तलाशी के दौरान इन पर पासपोर्ट आदि नहीं मिला था। इनमें से पांच रोहिंग्या को पिछले सप्ताह सजा पूरी होने पर रिहा कर दिया गया था।
12 अन्य का ट्रायल एसीजेएम प्रथम की अदालत में हुआ। सभी ने न्यायालय में अपना जुर्म स्वीकार लिया। इसके बाद इन्हें एक वर्ष तीन माह की कैद व दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। 24 अक्तूबर को अदालत के आदेश के बाद सजा पूरी होने पर सभी को रिहा कर दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह की ओर से इनकी रिहाई की पुष्टि करते हुए जिला प्रशासन को सूचना भेजे जाने की जानकारी दे दी गई है।
इन्हें किया गया रिहा
-मो. सलीम निवासी तम्म बाजार थाना वुशीदाग जिला एक्याब म्यांमार
-आमिर हुसैन निवासी क्याजिंगापाड़ा थाना मांगडू जिला एक्याब म्यांमार
-रफीक निवासी वली बाजार थाना मांगडू जिला एक्याब म्यांमार
-मो. अयूब निवासी सोप्रांग थाना वुशीदांग जिला एक्याब म्यांमार
-मो. शाह निवासी मौरिक्कम थाना मांगडू जिला एक्याब म्यांमार
-दिलदारा पुत्री मुहिबुल्ला निवासी गांव मोइंडग थाना बुशडंग जिला एक्याब म्यांमार
-मिनारा बेगम पत्नी आमिर हुसैन निवासी बुशडंग थाना मागंडू जिला एक्याब म्यांमार
-आरिफा बेगम पत्नी मो. उस्मान निवासी गांव मोरिक्कम जिला थाना तुम्बरु म्यांमार
-आयशा सिद्दकी पत्नी शमशूल आलम निवासी गांव थम्ब बाजार थाना बुशडंग जिला एक्याब म्यांमार
-हामिदा पत्नी मो. शाह निवासी टोंग बाजार थाना मुसडंग जिला एक्याब म्यांमार
-सनवारा पत्नी सफीउल्लाह उर्फ शफीक उर्फ शफी निवासी बुशडंग जिला एक्याब म्यांमार
-सलीमा तसलीमा पत्नी मो. सलीम निवासी गांव थम्ब बाजार जिला एक्याब म्यांमार