फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मतदाता सूची में 28 नवंबर तक जुड़वाएं नाम, खैर को छोड़ छह विधानसभा में चलेगा अभियान

Tue, 29 Oct 2024 02:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

1 जनवरी 2025 के आधार पर बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ शहर और इगलास में पुनरीक्षण शुरू किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 29 अक्तूबर को होगा। 
विज्ञापन
वोटर लिस्ट - फोटो : electoralsearch.eci.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है और मतदाता सूची में नाम नहीं है तो 28 नवंबर तक अपना नाम इसमें शामिल करा सकते हैं। अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा को छोड़कर अन्य छह विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान सोमवार से शुरू हो गया है।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया है कि 1 जनवरी 2025 के आधार पर बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ शहर और इगलास में पुनरीक्षण शुरू किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 29 अक्तूबर को होगा। 

दावे और आपत्तियां 28 नवंबर तक प्राप्त किए जाएंगे। 9, 10, 23 और 24 नवंबर को विशेष अभियान होगा। इन तिथियों में प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें