फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग शो में 12 को मिले पुरस्कार

Mon, 08 Feb 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश के स्टेडियम में रविवार दोपहर डॉग शो का शुभारंभ सीडीओ धीरेंद्र सिंह सचान ने किया। उनके साथ आयोजन प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डीएस राजपूत और अपर निदेशक पशु पालन डॉ. आरके यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


देशी विदेशी नस्लों के 300 से अधिक डॉग इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिसमें ब्रह्यदेव के लेब्राडोर रिट्रीवर को वेस्ट ऑफ  शो का पुरस्कार मिला। द्वितीय पुरस्कार अनिल शर्मा के जर्मनशैफर्ड को, तृतीय सुनील यादव के ग्रेटडेन, चौथा अजय वर्मा के पग को, पांचवां अमित चौधरी के सेंट बर्नार्ड, छठवां अजय के रोट विलर को, सातवां एमपी सिंह के इंग्लिश मेस्टिफ , आठवां आशुतोष के साईबेरियन हस्की, नवां पंकज के डलमेशियन को, दसवां अनिल कुमार के कॉकर स्पेनियल को, ग्यारहवां अतुल सिंह के ककोजियन शेफ र्ड को और बारहवां आशू गोस्वामी के पिटबुल को दिया गया।

डॉग शो में इस बार जजों के अनुरोध पर दस वेस्ट इन शो की जगह बारह वेस्ट इन शो दिये गये। शो का संचालन भारद्वाज कैनल व वाटर वर्ल्ड के संचालक डा. पाणिनी भारद्वाज ने किया। इस मौके पर गौरांग, पूर्ण, डॉ. केजी सिंह, डॉ. मेघ श्याम, डॉ. बीएस तोमर, डॉ. बीएस वर्मा, डॉ. चमन प्रकाश, डॉ. कप्तान सिंह, डॉ. रविशंकर, डॉ. माजिद, डॉ. शशि भूषण, डॉ. तरुण सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमित चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें