स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन अलीगढ़ द्वारा आयोजित अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग के क्रिकेट ट्रायल रविवार को राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल मैदान में संपन्न हुए। ट्रायल में कुल 116 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। एसोसिएशन के सचिव मेघराज सिंह ने बताया कि एसोसिएशन का दूसरा संस्करण जून के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक मंच मिलेगा।
चयनकर्ता तुषार राजपूत और विशू ठाकुर ने जानकारी दी कि ट्रायल के बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर दोनों वर्गों-अंडर-15 और अंडर-19-की टीमों का गठन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को शीघ्र ही सूचना दी जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट स्कूल प्रीमियर लीग का आयोजन छह जून से राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल मैदान में किया जाएगा। ट्रायल के दौरान स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रिंकू दीक्षित सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।