फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोरोना से 116 लोग संक्रमित, 237 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 116 नए लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि 237 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1036 है। संक्रमित लोगों में 16 की उम्र 17 वर्ष या उससे कम है। जबकि 10 वरिष्ठ नागरिक हैं। अब जनपद में 974 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं। निगरानी समितियों द्वारा 164 घरों का भ्रमण किया गया और 198 लोगों को मेडिकल किट प्रदान की गई है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने लोगों से कोविड रोधी टीका का दोनो डोज लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीका कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

कोविड रोगियों की पहचान के लिए घर-घर अभियान शुरू
कोविड रोगियों एवं टीका से वंचित दो साल तक के बच्चों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग का घर-घर अभियान प्रारंभ हो गया है।
अभियान के अंतर्गत कोविड के लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित किया जाएगा। साथ ही शून्य से दो वर्ष तक के टीका से वंचित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा। टीके से वंचित गर्भवती महिलाओं एवं कोविड रोधी टीका के डोज से वंचित बुजुर्गों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी एवं डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने क्षेत्र में जाकर अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें