न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भीषण गरमी में हो रहे रमजान पर साफ सफाई, पेयजल और पथप्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के निर्देश पर अलग अलग टीमें बना दी गई हैं। इसमें 20 नामित अधिकारियों, 30 नोडल कर्मचारियों को शामिल किया गया है। उनके साथ 6 स्वच्छता निरीक्षक, 25 सेनेटरी सुपरवाइजर, 430 सफ ाई कर्मचारी तथा 180 सामान्य कर्मचारियों की टीमें बनायी गई है। कई स्थानों पर पेयजल टैंकर मंगवा कर व्यवस्था की गई।
नगर निगम में कंट्रोल रूम चालू
नगर निगम कंट्रोल रूम में दूरभाष संख्या 18002747047, 0571-2502111, 7500112224, 7500441344 स्थापित है। ये कंट्रोल रूम निरंतर कार्यशील है। रमज़ान में पेयजल व हैंडपंप संबंधी शिकायतों के लिए सेवाभवन के कक्ष संख्या 308 में पेयजल कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिमसें हेल्पलाइन नंबर 8477881979 चालू है।
महाप्रबंधक जल सुचेंद्र कुमार शर्मा 9105053405, अधिशासी अभियंता रमाकांत राम 9412329012, सीवर प्रभारी रमेश चन्द्रा 9084116117, लिपिक अभिमन्यु 8887508837, रविंद्र कुमार को भी मो नंबर 9045050800 संपर्क किया जा सकता है। व्हाट्सएप नंबर पर शिकायतें दर्ज करने के लिये अहसान रब के नंबर 9568001883 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।