फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी बूंदाबांदी से राहत, बिजली हुई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार को आई तेज आंधी और बूंदाबांदी से राहत मिली लेकिन जिले में बिजली की आपूर्ति बुरी तरह ठप हो गई। एक दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए, जिन्हें देर रात तक विभाग दुरुस्त करने में लगा रहा। शहरी इलाके में भी बिजलीघरों पर एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

शनिवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक था। रविवार को आसमान में कुछ धुंध छायी रही तो धूप की तपिश कुछ कम लगी। सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और बादल छाए। दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक धूल भरी आंधी आई।
विज्ञापन


इसके बाद फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी के चलते बुंढासी, चंडौस, गोधा, काजिमाबाद, छर्रा, गंगीरी, अकराबाद, दुधिया, गोपी, इसेपुर सहित 14 स्थानों पर 33 केवी की लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इन लाइनों पर खंभे गिर गए जिससे बिजली के तार भी टूट गए। इन सबके चलते देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बुरी तरह ठप हो गई।

बिजली विभाग की टीमें देर रात तक इन लाइनों पर खंभे खड़े करने और तार जोड़ने के काम में लगी रहीं। दूसरी ओर शहर में कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां तारों के ऊपर टूट कर गिर गईं।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता शहर एसवी पाल कहते हैं कि शहरी इलाके में किसी बड़ी खराबी की सूचना नहीं है। एहतियातन जब तक आंधी रही शहर के सभी बिजलीघरों से आपूर्ति बंद कर दी गई थी। मौसम सामान्य होने पर आपूर्ति फिर से सुचारू कर दी गई।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें