फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में मददगार बने स्वयं सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ आए अभिभावकों के बैठने के लिए टेंट, कुर्सी के साथ-साथ पानी आदि का इंतजाम किया गया था। एएमयू छात्र संघ सचिव हुजैफा आमिर ने बताया कि हबीब हॉल में छात्रों के लिए ठहरने का इंतजाम किया गया था। वहीं छात्राओं के ठहरने का इंतजाम न्यू गर्ल्स हॉस्टल में किया गया था। बहुत से छात्र-छात्राओं ने इसका फायदा उठाया।

स्टूडेंट इस्लामिक आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा बाब-ए-फैज, बाब-ए-सैयद, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एवं फिजिक्स डिपार्टमेंट के पास सहायता शिविर का आयोजन किया गया। उसामा हमीद, इम्तियाज अहमद ने बताया कि शिविर का उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। अक्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शिविर लगाकर दूर-दूर से आए लोगों को पानी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन


सूफियान खान, सैफुल्लाह, हमजा आदि मौजूद थे। एएमयू गेट पर धरना दे रहे पीएचडी अभ्यर्थियों द्वारा भीषण गर्मी में पानी का इंतजाम किया गया था। एएमयू एनएसएस के स्वयं सेवक भी लोगों की मदद कर रहे थे। स्वयं सेवकों की शानदार सेवा से बाहर से आए अभिभावक बेहद खुश थे। एएमयू में हरियाली के कारण दूर-दराज से आए लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


धर्म पर परिचर्या
वीमेंस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा धार्मिक पुस्तकों का स्टाल लगाया गया था। वहां कुरान एवं इस्लामी शिक्षा से संबंधित पुस्तकें बिक्री के लिए लगाए गए थे। कुछ युवा इस्लाम की अच्छी बातों की जानकारी लोगों को दे रहे थे। इसी क्रम में गांव से आए एक व्यक्ति से छात्रों की सौहार्दपूर्ण वातावरण में धर्म एवं नैतिकता पर अच्छी बहस भी हुई। गांव से आए व्यक्ति का कहना था कि भगवान एक है। हमलोगों ने उन्हें बांट दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें