फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोदपुर, सेंटर प्वाइंट और अब्दुल्ला रोड पर वनवे ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के लचर यातायात को संभालने के लिए एसएसपी आकाश कुलहरि खुद ही सड़कों पर उतर आये हैं। उन्होंने गुरुवार को खुद लालडिग्गी से केलानगर और मैरिस रोड चौराहे से लाल डिग्गी चौराहे तक दोनों प्रमुख सड़कों के यातायात का पैदल भ्रमण कर गहन अध्ययन किया।

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस से बात की कि किस तरह से यहां लगने वाले जाम को दूर किया जाए। कुछ देर के मंथन के बाद तय हुआ कि इन दोनों सड़कों पर दिन के सबसे व्यस्ततम घंटों में वनवे ट्रैफिक लागू किया जाए। खासतौर पर स्कूलों की छुट्टी के समय।
विज्ञापन


उस व्यस्ततम वक्त में एक तरफ से जाने और एक तरफ से आने की व्यवस्था हो जिससे वाहन आमने सामने नहीं आएंगे और जाम नहीं लगेगा। साथ में दोदपुर में मलबा हटाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखना तय किया गया।

सेंटर प्वाइंट पर पूर्व में लागू वन वे ट्रैफिक पर जोर दिया गया। मीनाक्षी पुल के पास यातायात को ठीक करने के लिए बैरियर रस्सी लगाने के निर्देश दिए। सारसौल चौराहे पर नये बसाए गए बस अड्डे के कारण लगने वाले जाम को कम करने पर भी चर्चा हुई। इन दोनों स्थानों पर भी जल्द ही नया प्लान लागू होगा।

एसएसपी ने इसके लिए यातायात इंस्पेक्टर अनूप सिंह को निर्देशित किया है। वहीं गांधीपार्क बस स्टैंड के बाहर एक भी बस न खड़ी हो, इसकी व्यवस्था कराने को रोडवेज अफसरों से कहा गया है। यातायात पुलिस की ओर से ये कहा गया कि उनके पास स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन


इस पर एसएसपी ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को पत्र लिख कर होमगार्ड और पीआरडी के सौ जवानों की तैनाती कराने को कहा है। जिस पर डीएम के निर्देश का इंतजार हो रहा है। एसएसपी ने इस दौरान शहर के चार पांच स्थानों पर निरीक्षण किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें