फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमजेंसी में नहीं लगेंगे एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी को पूरी तरह एयरकंडीशन करने की योजना दम तोड़ गई है। इसके लिए पहले जिस बीमा कंपनी ने पेशकश की थी और कदम भी आगे बढ़ा दिए थे, अब उस बीमा कंपनी ने हाथ खींच लिए हैं।

मलखान सिंह जिला अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी में अब ब्लड बैंक की ब्लड सैपरेशन यूनिट लगी है। इमरजेंसी को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। यहां पर जगह तो काफी है लेकिन यहां पर गर्मियों में बहुत गर्मी हो जाती है।
विज्ञापन


इस बात को ध्यान में रखते हुए एक बीमा कंपनी ने अस्पताल प्रशासन से संपर्क साधा, जिसके बाद कंपनी ने पेशकश की कि वह अपनी ओर से इमरजेंसी को पूरी तरह एयरकंडीशनर कर देगी। यहां पर कुल 12 एयरकंडीशन लगने थे। इसके लिए एस्टीमेट भी बनकर तैयार हो गया था।

एयरकंडीशन लगाने वाली कंपनी से संपर्क भी हो गया था और कंपनी ने एयरकंडीशन लगाने के लिए मौका मुआयना भी कर लिया था। लेकिन इसके बाद कंपनी ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। इसके पीछे तकनीकी कारण बताए गए। अब अस्पताल प्रशासन इस काम के लिए अन्य संस्थाओं और संगठनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा है।

‘जिस बीमा कंपनी ने इस काम को करने की हामी भरी थी, उसने कह दिया है कि वह अपना पैसा सरकारी संस्थानों में नहीं लगा सकती है। इसमें उसकी नीतियां स्वीकृति नहीं देती हैं। इसके बाद अब अन्य संस्थाओं की खोज की जा रही है जो इस काम को कर सकें’
- डॉ. राम किशन, सीएमएस, मलखान सिंह जिला अस्पताल

अस्पताल के गेट को मिली बिजली विभाग से मुक्ति

अलीगढ़। जिला अस्पताल के गेट नंबर दो को बिजली विभाग के अतिक्रमण से निजात मिली है। यहां गेट नंबर दो पर लगे ट्रांसफार्मर और सेटअप को सार्वजनिक शौचालय के पीछे शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


अब गेट नंबर दो पर अधिक स्थान बन जाएगा। इस जगह पर बिजली विभाग ने एक बड़ा ट्रांसफार्मर, दो डबल पोल और अन्य सेट अप लगा रखा है। इसके लिए बेस तैयार होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें