डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
माध्यमिक विद्यालय की चार बालिका व दो बालक का उत्तर प्रदेश प्रदेशीय रोलर स्केटिंग की टीम में चयन हो गया है। ये खिलाड़ी 26 से 29 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की हिमानी चौरसिया, श्रुति भारद्वाज, वंशिका चौहान, प्रेक्षा, एचबी इंटर कॉलेज के गोविंद सिंह व ग्रामोधर इंटर कॉलेज के हिमांशु 26 से 29 दिसंबर 2018 के बीच शिव गंगा रोलर स्केटिंग क्लब बेलागांवी, कर्नाटक में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली 64वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में खेलेंगे।
हिमानी व श्रुति 18 से 23 दिसंबर के बीच बुढ़ा पार्क स्केटिंग रिंग, विशाखपट्नम में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से होने वाली 55वीं राष्ट्रीय स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। इन खिलाड़ियों को टीकाराम की प्रधानाचार्य डॉ. इंदू सिंह, एसएमबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अलीगढ़ स्केटिंग संघ के सचिव प्रदीप रावत, जिला खेल प्रभारी माध्यमिक ईश्वर दास वर्मा, मंडल खेल प्रभारी माध्यमिक करुण प्रकाश, किरनवती, विजय कुमार गुप्ता, शशांक चौरसिया, रिंकू दीक्षित आदि मौजूद रहे।