फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में कुसुम बनी बेस्ट बॉक्सर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अहिल्याबाई होल्कर जिला स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। दो वर्गो में हुई इस प्रतियोगिता में कुसुम को बेस्ट बॉक्सर का खिताब दिया।
प्रतियोगिता में महिला 32 से 36 किलोग्राम वर्ग में निशा गोल्ड, रश्मि को सिल्वर व संजना को ब्रांज मेडल मिला। 36 से 38 कि.ग्रा. वर्ग में इल्मा ने गोल्ड जीता। 42 से 46 कि.ग्रा. वर्ग में कविता को गोल्ड, जीनत को सिल्वर और अदीवा को ब्रांज मेडल मिला। 46 से 50 कि.ग्रा वर्ग में कुसुम को गोल्ड, अनम को सिल्वर व नीती को ब्रांज मेडल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


56 से 58 कि.ग्रा वर्ग में रिंकी को गोल्ड, शिखा को सिल्वर व कल्पना को ब्रांज मेडल मिला। वहीं पुरुष वर्ग में 24 से 26 कि.ग्रा. वर्ग में आदिल को गोल्ड, समीर को सिल्वर और पारस को ब्रांज मेडल मिला। 30 से 34 कि.ग्रा. वर्ग में अर्जुन को गोल्ड, आबिद को सिल्वर व समीर को ब्रांज मेडल मिला। 34 से 38 में आशीष को गोल्ड, आकाश को सिल्वर व शिवम को ब्रांज मेडल मिला। 38 से 42 कि.ग्रा. में सोहिल को गोल्ड, यस को सिल्वर, अनस को ब्रांज मेडल मिला। 42 से 46 में शशांक को गोल्ड व सचिन को सिल्वर मेडल मिला। 46 से 50 में दीपक को गोल्ड व रोनित को सिल्वर मेडल मिला। 50 से 54 में विपिन को गोल्ड व भूपेंद्र को सिल्वर मेडल मिला। 54 से 57 में अर्जुन को गोल्ड व आशुतोष को सिल्वर मेडल मिला। 57 से 60 में पिय्रांशु को गोल्ड व राहुल को सिल्वर मेडल मिला। 64 से 69 में सागर गोल्ड व फैजान को सिल्वर मेडल मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें