फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने की मानदेय में से पैसा काटने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्करों को दिए जाने वाले मानदेय में से पैसे काट लेने की शिकायत के बाद पल्स पोलियो पर्यवेक्षक त्रिलोकी नाथ गौड़ ने एडी हेल्थ को प्रकरण से अवगत कराया है। जिसके बाद स्पष्ट किया गया है कि आशा वर्कर के मानदेय में से कोई पैसा नहीं कटेगा और उन्हें निर्धारित दो हजार रुपये ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन


त्रिलोकी नाथ गौड़ ने बताया कि सन 2013 में भारत सरकार ने फैसला लिया था कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत देश में 9.1 लाख आशाओं के पद मंजूर हैं, लेकिन केबल 8.7 लाख आशाएं काम कर रही हैं। सन 2013 में आशाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई। सन 2014-15 में तय किया गया था कि एक हजार रुपये फिक्स मानदेय दिया जाएगा। इसका पहले दिए जाने वाले मानदेय से कोई लेना देना नहीं है। दो हजार रुपये आशा को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें