क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज के तीमारदारों ने इमरजेंसी में तैनात डाक्टर और स्टाफ के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर डाली। घटना की लिखित शिकायत थाना बन्न देवी के दे दी गई है।
घटनाक्रम के अनुसार सराय लवरिया निवासी तुलमा देवी पत्नी चंद्र गुप्ता की गत रात 11 बजकर 30 मिनट पर जिला अस्पताल मे लाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आरोप है कि परिजनों के बार बार कहने के बाद भी डाक्टर मरीज को देखने में उदासीनता बरत रहे थे।
जब बार बार कहा तो स्टाफ ने भी कह दिया कि जब खुद इलाज जानते हो तो फिर यहां पर क्यों लाए हो? अपने आप ही इलाज कर लो। इसी बात को लेकर परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया।
हंगामा शुरू हो गया जिससे वहां अन्य मरीजों के तीमारदारों में दहशत फैल गई। डाक्टरों ने हंगामे की सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और मामले को शांत किया।