फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एएमयू के खिलाड़ी लगाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


स्कूल के बाद पहली बार अब विश्वविद्यालय स्तर पर ‘प्रथम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ होने जा रहे हैं। इस गेम्स में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी दम लगाते नजर आएंगे। यह आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज व युवा मामले व खेलकूद मंत्रालय भारत सरकार मिलकर करेंगे।

भारत सरकार ने खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए खेलो इंडिया नाम से योजना शुरू की थी, जिसके तहत स्कूल स्तर पर खेल के आयोजन किए जा चुके हैं। अब पहली बार प्रथम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2019 होने जा रहे हैं। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो गेम्स 12 जनवरी से 24 जनवरी 2019 तक होंगे।
विज्ञापन


ऑल इंडिया स्तर पर होने वाले सारे मैच दिल्ली के दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्पलेक्स, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, करनी सिंह शूटिंग रेंज, डॉ. एसपीएम स्वीमिंग कॉम्पलेक्स, दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन में खेले जाएंगे। पहले खिलाड़ियों को जोनल व इंटर जोनल्स इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में एक बार खेलने का मौका मिलता था। अब खेलो इंडिया के तहत दोबारा उन्हें खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


ये खेल हैं शामिल
ऑर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, बॉक्सिंग, फुटबॉल, जिमभनास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, शूटिंग, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबाल, वेट लिफ्ंिटग, रेसलिंग। सभी खेलों में महिला व पुरुष हिस्सा लेंगे।

प्रथम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2019 एएमयू के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। ज्यादा से ज्यादा खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराएंगे।
-प्रो. सैयद अमजद रिजवी, सचिव गेम्स कमेटी एएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें