न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह अगस्त को होगा। हालांकि, इस ट्रायल में परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के इंस्ट्रक्टर, सहायक अध्यापक हिस्सा नहीं ले सकेंगे, बल्कि राज्य कर्मचारी ही ट्रायल दे सकेंगे। ट्रायल जिला, मंडल व प्रदेश स्तर पर होगा।
जिला उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि छह अगस्त को स्टेडियम में टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्ंिटग, क्रिकेट, हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे, जबकि मंडल स्तर पर स्टेडियम में 9 व 10 अगस्त को ट्रायल होगा।
प्रदेश स्तर पर टेनिस (लखनऊ), वॉलीबाल (प्रतापगढ़), तैराकी (सहारनपुर), बॉस्केटबॉल (गोरखपुर), बैडमिंटन (इलाहाबाद), टेबल टेनिस (आगरा), कबड्डी (पीलीभीत), शतरंज (लखनऊ), भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक (वाराणसी), एथलेटिक्स (मेरठ), फुटबॉल (बरेली), कैरम (कानपुर), ब्रिज (लखनऊ), कुश्ती (आगरा), पावर लिफ्ंिटग (वाराणसी), क्रिकेट (कानपुर), हॉकी (इटावा) में 16 व अगस्त को ट्रायल होगा।