फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम नहीं कर रहा है काम, डॉक्टर-मरीज सभी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित पीएनबी एटीएम काम नहीं कर रहा है। इसकी वजह से मरीज, तीमारदार एवं डॉक्टर सभी परेशान है। शहर में भी हालात बहुत अच्छे नहीं है। रुपये निकालने के लिए ग्राहकों को भीषण गर्मी में एक से दूसरे एटीएम तक चक्कर लगाना पड़ रहा है।

जेएन मेडिकल कॉलेज में दूर-दूर से मरीज आते हैं। परिसर में पीएनबी का एटीएम है, लेकिन महीनों से खराब है। कभी-कभार ही उससे रुपये निकलते हैं। इसकी शिकायत आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजम कई बार प्रिंसिपल से कर चुके है।
विज्ञापन


डॉ. अब्दुल्ला का कहना है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा दूसरे बैंक से एटीएम की बात चल रही है। इधर भीषण गर्मी में एटीएम से पैसे नहीं निकलने से मरीज, तीमारदार एवं डॉक्टर सभी परेशान हैं। खासकर वैसे तीमारदार ज्यादा परेशान होते हैं, जो दूर से आते है और शहर की भौगोलिक स्थिति एवं एटीएम आदि के स्थान से परिचित नहीं हैं। शहर में भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।
विज्ञापन


रविवार को अमर उजाला की टीम जब निकली तो हृदय स्थली के नाम से विख्यात सेंटर प्वाइंट पर केनरा बैंक एवं एक्सिस बैंक के एटीएम से काम नहीं कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे एसबीआई मुख्य शाखा के समीप स्थित एक एटीएम बंद था तो दूसरा खराब था। दोदपुर, मेडिकल रोड, गांधी पार्क, रेलवे रोड एवं रामघाट रोड आदि क्षेत्रों में भी कई एटीएम बंद मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें