न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने इंटर डिसीप्लीनरी नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
प्रो. मंसूर एएमयू के इंटरडिसीप्लीनरी नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन ट्रांसलेशनल रिसर्च ऑन बायोइंस्पायर्ड नैनोमटेरियल्स एंड ड्रग्स फ्रॉम एंडोफाइट’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र की गतिविधियां एवं शोध परियोजनाएं तभी सफल एवं उच्च स्तरीय शोध में सहायक सिद्ध होंगी जब विभिन्न विषयों के विभागों एवं शोधकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर फैकल्टी के डीन प्रो. बीएच खान, आईएनसी के संस्थापक निदेशक प्रो. अबसार अहमद, सीमी मतलूब, सुमेरा आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने एएमयू को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पंचवर्षीय परियोजना के लिए चार करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर की है।