फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को कानूनी नोटिस -Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को लेकर दिए गए भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के बयान पर यहां के छात्रसंघ ने कड़ा एतराज जताते हुए उनको कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें स्वामी से कहा गया है कि वे या तो अपने बयान पर माफी मांगें अन्यथा मानहानि का मुकदमा लड़ने को तैयार रहें।

छात्र संघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर एवं सचिव मो. फहद ने यूनियन हॉल में पत्रकारों से कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी ने एएमयू को आतंकवादी विचारों का अड्डा बताया है। इससे एएमयू के छात्रों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


छात्र संघ पदाधिकारियों ने कहा कि अपने वकील के माध्यम से सुब्रमण्यम स्वामी को लीगल नोटिस भेजा गया है। वह माफी नहीं मांगते हैं तो मानहानि का मुकदमा करेंगे।

छात्र नेताओं का कहना है कि यह यूनिवर्सिटी उनको जान से ज्यादा प्यारी है। यह वही यूनिवर्सिटी है, जिसने पांच देशों को राष्ट्रप्रमुख दिए हैं। भारत रत्न, पद्मभूषण एवं पद्मविभूषण विजेता दिये।
विज्ञापन


देश को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद्र को दिया। क्रिकेट को लाला अमरनाथ और फिल्मी दुनिया को सईद जाफरी एवं नसीरुद्दीन शाह को दिया है। सुब्रमण्यम स्वामी को चाहिए कि वह एएमयू के इतिहास को पढ़ें। इस अवसर पर कैबिनेट सदस्य मतीन अशरफ, नज्मुस साबिक, जैद शेरवानी, नबीला जेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें