न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (वीसीटीएम) में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के तत्वावधान में बीटेक में प्रवेश के लिए उप्र राज्य प्रवेश परीक्षा 2018 दो पालियों में हुई।
संस्था के चेयरमैन अनिल सारस्वत ने बताया कि उनके कॉलेज को लगातार पांचवें वर्ष भी नोडल केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हुई। पहले प्रश्न पत्र में पंजीकृत 2310 अभ्यर्थियों में से 171 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई। कुल 344 छात्र/छात्राओं में से 109 अनुपस्थित रहीं।
नोडल अधिकारी डॉ. बीएन राय, निदेशक आरईसी इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी को नियुक्त किया गया। डॉ. विनीत कुमार सिंह नोडल इंचार्ज वीसीटीएम को नियुक्त किया गया।
विश्वविद्यालय द्वारा पर्यवेक्षक एवं फ्लाइंग स्क्वायड नियुक्त किए गए, जो मुआयना करते रहे। एसीएस प्रदीप कुमार शर्मा, संजीव सारस्वत, जयकिशन सिंह, कॉलेज के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा, डीन एडमिन डॉ. अनुराग शर्मा, विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ललित मोहन गुप्ता, विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग सैयद जमीर अब्बास, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विशाल दीप गुप्ता, विभागाध्यक्ष मेकैनिकल इंजीनियरिंग यूडी खान, विभागाध्यक्ष एमबीए रण विजय सिंह, विभागाध्यक्ष एप्लाइड साइंस डॉ. अजय कुमार माहौर, डॉ. नसीम अहमद खान, डॉ. राजकुमार सारस्वत, मोहित उपाध्याय, नितिन उपाध्याय, सचिन वार्ष्णेय आदि का सराहनीय सहयोग रहा।