फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैम्पो चालकों ने आरटीओ का गेट बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा महानगर में उठाए गए पार्किग ठेका वसूली का विरोध तेज होता जा रहा है। सोमवार को टेम्पों चालकों को महानगर बस आपरेटर्स यूनियन और भाजपा पार्षदों का भी सहयोग मिला। इनके नेतृत्व में टेम्पों चालकों ने आरटीओ का मुख्य दरवाजा बंद कर नारेबाजी। सूचना पर पहुंचे आरटीओ ने ज्ञापन लेकर इसे उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।

सोमवार को नगर निगम द्वारा टेम्पों चालकों से वसूली के लिए ठेका देने के विरोध में स्वयं भाजपा पार्षद उतर आए। सुबह कार्यालय खुलते ही चालकों ने करीब 50 टेम्पो आरटीओ परिसर में खड़ा कर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने आरटीओ कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर ताला डालने का प्रयास किया। आरटीओ राधेश्याम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


राधेश्याम के न होने पर उनका पूरा गुस्सा संभागीय निरीक्षक वीके चौधरी पर उतरा। इनका नेतृत्व कर रहे नगर निगम बोर्ड के उप सभापति पुष्पेंद्र सिंह जादौन, पार्षद विजय सिंह तोमर, पार्षद नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसा कृत्य कर रहे हैं।

नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में यह मुद्दा उठाया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन आरटीओ राधेश्याम को सौंपा। आरटीओ ने ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन देने के बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में यूनियन के सचिव अरविंद सेंगर, पार्षद हेमंत सिंह, पप्पू चौहान, केपी ठाकुर, सुबोध, सुरेंद्र पचौरी, अजीत सिंह, संदीप सिंह, गुड्डू, दिनेश समेत अन्य थे।

कई घंटे तक लगा रहा जाम
प्रदर्शन कर टेम्पों चालक जैसे ही आरटीओ कार्यालय से बाहर निकले, रोड पर जाम लग गया। एक साथ करीब 50 टेम्पों के कार्यालय से बाहर निकलने के कारण घंटों तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए मौके पर पुलिसकर्मी भी नहीं थे। काफी देर तक जाम में फंसे रहने के बाद स्वयं ही वाहन चालकों ने किसी तरह से जाम खुलवाया।
विज्ञापन


कार्यालय का गेट बंद करने की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि प्रदर्शन करने वालों ने ऐसा किया है तो वह अपराध की श्रेणी में आता है। टेम्पों चालकों ने ज्ञापन दिया है, इसे उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा दिया जाएगा।
राधेश्याम, आरटीओ अलीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें