फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रतिबंधित विदेशी पिस्टल रखने में मामले में जेल में बंद छर्रा विस क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह के समर्थन में सपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया।

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के महानगर अध्यक्ष मो. सालिम के नेतृत्व में मालगोदाम के पास सपाइयों ने प्रकरण में न्यायिक जांच कराने और राकेश को इस मुकदमे से बरी करने की मांग की।
विज्ञापन


सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मुंतजिम किदवई ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है तभी से छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है। बहुत जल्द सपा युवजन फ्रंटल की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।

युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष कासिफ आब्दी ने कहा कि सपा पूर्व विधायक के साथ है। प्रदर्शन करने वालों में जुबैर गाजी, पार्षद शाहिद मलिक, जुनैद जमीर, फैजान घोषी, दानिश, सलमान आदि थे।
विज्ञापन


जेल में राकेश से मिले सलमान
सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद सोमवार को पूर्व छर्रा विधायक राकेश सिंह से जेल में मिलने पहुंचे। बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित विदेशी पिस्टल का पूरा मामला झूठ है। भाजपा सरकार की साजिश है। न्यायिक जांच में दूध का दूध और पानी का पानी सामने आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें