फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानधारा क्लब महिला प्रकोष्ठ की प्रधान बनीं डॉ. दिव्या

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


टीकाराम कन्या महाविद्यालय में ज्ञानधारा क्लब की आठवीं आध्यात्मिक गोष्ठी में महिला प्रकोष्ठ का गठन हुआ। प्रकोष्ठ की प्रधान डॉ. दिव्या लहरी, उप प्रधान डॉ. लकी गुप्ता, अर्चना वी राजन, सह संयोजक डॉ. नीता वार्ष्णेय चुनी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। कृष्ण सखी ने कृष्ण-भक्ति विषय पर आध्यात्मिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. नादिता वार्ष्णेय व डॉ. कृष्णा वार्ष्णेय ने भजन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


नीता वार्ष्णेय ने गीता ज्ञान सागर के आठवें अध्याय का सामूहिक पाठ कराया। क्लब के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि क्लब महिलाओं की सहभागिता से और प्रगति करेगा।
विज्ञापन


क्लब के संस्थापक सुनील बाजपेयी सरल ने कहा कि यह समाज महिलाओं पर आश्रित है और महिलाएं इस समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं। इस मौके पर अतुल गुप्ता, सचिन आर्य, संजय गोयल, विकास वार्ष्णेय, धर्म प्रकाश, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें