फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा: पांच ट्रेनें रद्द, बाकी लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कोहरे के कारण शनिवार को पांच ट्रेनें रद्द रहीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेल प्रशासन ने शनिवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस, हावड़ा से दिल्ली जाने वाली कालका एक्सप्रेस, बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस, दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जाने वाली लिच्छवी को रद्द कर दिया। कई दिनों से देरी से कारण रद्द चल रही लिंक और संगम एक्सप्रेस रविवार को भी रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


पूछताछ केंद्र के अनुसार दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 18 घंटे, कानपुर दिल्ली शताब्दी साढे चार घंटे, मगध एक्सप्रेस 14 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आठ घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस 10 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से चली। हावड़ा जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस चार घंटे, नार्थईस्ट छह घंटे, संगम-लिंक 13 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें