फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... लूटपाट करता घूम रहा रामू अहेरिया गैंग दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट करता घूम रहा रामू अहेरिया गैंग दबोचा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।

जिले के खैर, गोंडा, पिसावा इलाकों में लूटपाट की वारदातों को कुख्यात रामू उर्फ राम सिंह अहेरिया गैंग अंजाम देता फिर रहा था। खैर पुलिस ने सरगना रामू सहित गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। गैंग ने हाल ही में इलाकों में हुईं लूटपाट की आठ वारदात स्वीकारी हैं, जिनमें गैर जनपदों से छुट्टी आए यूपी पुलिस के दो सिपाहियों को लूटना भी शामिल है।

मुठभेड़ के दौरान हुई इस गिरफ्तारी के समय गैंग के तीन साथी भाग जाने में सफल रहे। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लग गई है। खास बात है कि गैंग सरगना रामू पर अलीगढ़ जिले में ही लूट, पशु चोरी आदि के दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। यह गैंग दिन छिपे से लेकर रात भर जिले में बाइकों पर घूमता फिरता था और जो राह चलते अकेला मिल गया, उसे लूट लेता था। इस गिरफ्तारी से देहात में लूटपाट में अंकुश की उम्मीद है।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश पांडेय ने पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि लगातार हो रही इन वारदातों पर अंकुश के लिए प्रशिक्षु सीओ/खैर के थाना प्रभारी अर्पित कपूर के नेतृत्व में टीम को लगाया गया था। उनके साथ खैर थाना पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस टीम भी लगाई गई। इस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर रामू अहेरिया गैंग गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने हाथरस में सराफ से लूट सहित जिले की आठ घटनाएं स्वीकारी हैं। इस गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र दुबे, सर्विलांस प्रभारी अभय शर्मा, दरोगा जेपी तिवारी आदि थे। इस मौके पर एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह भी मौजूद रहे। एसएसपी ने टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।

यह हुए गिरफ्तार
1-सरगना रामू उर्फ राम सिंह अहेरिया पुत्र घूरे लाल मऊ खैर।
2-सोनू अहेरिया पुत्र बनी सिंह अहेरिया निवासी पीजरी गोंडा।
3-नानक पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव बांकनेर थाना खैर।
4-मनोज पुत्र हीरालाल निवासी गांव मऊ थाना खैर।

यह हुए फरार
1-विनोद अहेरिया पुत्र मोहन लाल मऊ खैर।
2-राहुल अहेरिया पुत्र राकेश अहेरिया मऊ खैर।
3-सत्यपाल पुत्र ओम प्रकाश बांकनेर खैर।
--यह घटनाएं स्वीकारीं--
1-थाना खैर क्षेत्र में मारपीट कर लूटपाट करना।
2-थाना खैर क्षेत्र में राहगीर से बाइक लूट लेना।
3-थाना खैर क्षेत्र में मकान में चोरी की वारदात।
4-थाना गोंडा क्षेत्र में एक लाख रुपये-बाइक लूट।
5-थाना गोंडा क्षेत्र में राहगीर से 36 हजार की लूट।
6-थाना पिसावा में कानपुर से आए सिपाही से लूट।
7-थाना पिसावा क्षेत्र में पशुओं की चोरी, बरामद।
8-थाना पिसावा क्षेत्र में ही पशुओं की चोरी की गई।

यह हुई बरामदगी
-थाना गोंडा क्षेत्र में नकदी संग लूटी गई डिस्कवर बाइक।
-प्रत्येक लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल हीरो स्पलैंडर प्लस।
-तीन तमंचा 315 बोर मय 06 कारतूस 315 बोर।
-गोंडा क्षेत्र में लूटे गए 36 हजार में से 15 हजार 800 रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें