आज आरएएफ से निकलेगी अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक मशाल
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
27 नवंबर को आरएएफ से अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक मशाल निकलेगी। मुख्य अतिथि आरएएफ कमांडेंट हेलाल फिरोज मशाल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
सोमवार को 104 आरएएफ से सुबह सात बजे आरएएफ अमर उजाला ओलंपिक 2017 की मशाल निकलेगी, जो अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज, अहमदी स्कूल, चाचा नेहरू, अल बरकात स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल पहुंचकर 104 आरएएफ में जाएगी। 28 को 104 आरएएफ से सुबह सात बजे अमर उजाला ओलंपिक 2017 की मशाल निकलेगी, जो शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, नीहार मीरा स्कूल, ओएलएफ स्कूल, मिंटो सर्किल, अब्दुल्लाह गर्ल्स स्कूल, डीपीएस सिविल लाइंस, हेरीटेज स्कूल, मदर्स टच स्कूल, अमर उजाला ऑफिस तालानगरी में जाएगी। 29 को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल से सुबह नौ बजे अमर उजाला ओलंपिक 2017 की मशाल निकलेगी, जो रामघाट रोड होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10:30 बजे पहुंचेगा। खिलाड़ियों को खेल भावना को लेकर शपथ भी दिलायी गई।
29 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री जफर इकबाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि आरएएफ कमांडेंट हेलाल फिरोज, एसएसपी राजेश पांडेय, एडीएम सिटी एसबी सिंह, उप्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव, एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल, एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा, डायरेक्टर, डायरेक्ट्रेट ऑफ स्कूल एजुकेशन एएमयू प्रो. असफर अली होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र करेंगे। खिलाड़ियों में प्रेरणा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजवीर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय शूटर शार्दूल विहान, अर्जुन अवार्डी व क्षेत्राधिकारी बरला अनुज कुमार मौजूद रहेंगे।
‘अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक’ का समापन पांच दिसंबर को होगा। इसमें मुख्य अतिथि यश भारती से सम्मानित व महासचिव एशियन हैंडबॉल फेडरेशन आनंदेश्वर पांडेय होंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि कमांडेंट हेलाल फिरोज, एडीएम सिटी एसबी सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, बरला क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार, अंतरराष्ट्रीय हैमर थ्रो खिलाड़ी इश्तियाक अहमद, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मेरठ आले हैदर, वरिष्ठ चिकित्सक विकास मेहरोत्रा, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश मौजूद होंगी।
खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौसला
शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, मंगलायतन विश्वविद्यालय के चेयरमैन स्वप्निल जैन, हिक्स थर्मामीटर इंडिया लिमिटेड के एमडी सिद्घार्थ गुप्ता, एक्योर के डायरेक्टर दुर्गेश गुप्ता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।
ये होंगे सहयोगी
- डीपीएस स्कूल
- शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट
- हिक्स
- एक्योर
-मास्टर ड्रीम वर्ल्ड डेवलपर
- रेडियो पार्टनर बिग एफएम
इनसेट
खेल संघ के सचिवों की हुई बैठक
अलीगढ़। खेलों के महासमर को शानदार तरीके से आयोजन कराने के लिए खेल संघ के सचिवों की अमर उजाला तालानगरी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सुझावों का आदान-प्रदान किया गया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक डॉ. रक्षपाल सिंह, एथलेटिक्स से दानिश मोहसिन, फुटबॉल संघ के सचिव तौफीक अहमद, कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल से इरशाद खान, ताइक्वांडो से राजीव चौहान, हैंडबॉल संघ के सचिव सुधीश कुमार, टेबल टेनिस संघ के सचिव सर्वेश कुमार, बैडमिंटन संघ के सचिव चंद्रप्रकाश डब्बू, पावर लिफ्ंिटग के सचिव दीपक कुमार, कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा, कुश्ती कोच एएमयू राकेश चौधरी, रस्साकसी से विनीत यादव, शारिक एजाज, अलबरकात पब्लिक स्कूल से मोहम्मद राशिद, सफीउर्रहमान, मदरसा चाचा नेहरू के अजीजुर्रहमान मौजूद रहे।