फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... मोबाइल के विकरण से कम होती है पौरुष शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल के विकरण से कम होती है पौरुष शक्ति
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

मोबाइल फोन और इसके टावरों द्वारा छोड़े गये विकिरण से पौरुष शक्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। लगातार चार वर्षों तक प्रति दिन 30 मिनट से अधिक समय तक मोबाइल का प्रयोग करने से सुनने की शक्ति कमजोर हो जाती है। इसके अलावा नजर, मानसिक बीमारियां, अल्जाइमर व पर्किंसन जैसी बीमारियों का खतरा भी उम्र बढ़ने के साथ बढ़ जाता है।

यह बात एएमयू के इलेक्ट्रोनिक्स विभाग में आईआईटी मुंबई के प्रो. गिरीश कुमार ने कही। वह ‘मल्टीमीडिया, सिग्नल प्रोसेसिंग तथा कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘इंपेक्ट-2017’ के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


प्रो. कुमार ने कहा कि मोबाइल टावर के विकिरण से चिड़ियों, शहद की मक्खियों तथा तितलियों समेत अन्य जीवों तथा पेड़ पौधों पर अत्यंत हानिकारक प्रभाव पड़ रहे हैं, जिनसे आने वाले समय में इनकी कई प्रजातियों के लुप्त हो जाने का खतरा हो गया है। प्रो. कुमार एएमयू के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने 1978 में यहां से बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी।

कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि जिस प्रकार से टेक्नोलॉजी में परिवर्तन आ रहे हैं, उनमें आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक, इंडस्ट्रियल सेफ्टी और सोलर एनर्जी में बड़े स्तर पर शोध कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू के प्रो. उमर एम रमाही ने कहा कि विश्वविद्यालयों को वैज्ञानिक पैदा करने चाहिए जो अपने शोध कार्यों से विश्व में बदलाव ला सकें। इस अवसर पर डीन प्रो. मो. इदरीस, प्रो. सूफियान बेग, प्रो. एम हसन, प्रो. शांतनु चौधरी ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें