केएल पंडित खैर और संगीता जट्टारी से रालोद प्रत्याशी
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
निकाय चुनाव के लिए रालोद ने कई प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अभी मेयर पद के प्रत्याशी को लेकर अधिकृत रूप से कोई फैसला नहीं लिया गया है। शहरी क्षेत्र के छह और पार्षदों के नाम जरूर घोषित कर दिए हैं।
रालोद भी निकाय चुनाव अपने सिंबल पर लड़ रहा है। पार्टी मजबूत दावेदारों को टटोल कर मैदान में उतार रही है। जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने बताया कि पार्टी ने खैर नगर पालिका से केएल पंडित और जट्टारी नगर पंचायत से संगीता सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
महानगर में आधा दर्जन पार्षद प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं, लेकिन दावेदारों के बीच मची आपसी खींचतान के चलते पार्टी ने अधिकृत रूप से अभी तक मेयर पद का प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
इस बारे में महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला शेरवानी का कहना है कि पार्टी रविवार को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित कर देगी। अभी दावेदारों के नाम पर पर मंथन चल रहा है।