फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... खूब खाइए अंडे, नहीं है कोई खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खूब खाइये अंडे, नहीं है कोई खतरा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

यदि आप अंडों की क्वालिटी और उससे स्वास्थ्य को खतरे के चलते अंडों से परहेज कर रहे हैं तो अपनी सोच बदल दीजिए। जिले में कहीं भी चायनीज, कृत्रिम अथवा प्लास्टिक अंडा नहीं बिक रहा है।

कम से कम खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की रिपोर्ट इसी ओर इशारा करती है। बताते चलें कि 18 अगस्त 2017 को पूरे प्रदेश में चायनीज, कृत्रिम अथवा प्लास्टिक अंडे बिकने की शिकायतों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक साथ अभियान चलाया था।
विज्ञापन


जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने केला नगर स्थित ईजी डे, ग्रेट वैल्यू माल स्थित स्पेंसर, जमालपुर, रसलगंज, इगलास में दो स्थान, खैर में एक स्थान समेत अंडों के कुल 15 नमूने भरे थे।
विज्ञापन


इन सभी को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सभी अंडों के नमूने सेफ मिले हैं। किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें