फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू ने हैदराबाद को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू ने हैदराबाद को दी करारी शिकस्त
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

सर सैयद अहमद खां के 200वीं जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय रोलर हाकी स्केटिंग प्रतियोगिता में मेजबान एएमयू ने हैदराबाद को करारी शिकस्त दी।

उद्घाटन मैच हैदराबाद और एएमयू के बीच खेला गया। एएमयू ने 11-1 गोल से मैच जीत लिया। नईमुर्रहमान ने पहले हाफ में चार गोल दाग दिए, जबकि संतोष व तारिक मोहसिन ने दो-दो गोल, अशब अहमद व आफताब आलम ने एक-एक गोल दागा।

जवाब में हैदराबाद के परवीन कुमार ने एक गोल दागा। प्रतियोगिता में जम्मू, कश्मीर, हैदराबाद, तेलंगाना, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरांचल, पंचकुला, बिजनौर, सिरसा व एएमयू की टीम हिस्सा ले रही हैं। इससे पूर्व शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम सिटी एसबी सिंह ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारे के बढ़ावे के लिए खेल का प्रमुख स्थान है। कहा, खेल हमें अनुशासन कर्तव्य व फौरन फैसला लेेने की शक्ति प्रदान करता है। गेम्स कमेटी के कार्यवाहक सचिव प्रोफेसर शादाब खुर्शीद ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न व बुके दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. रक्षपाल सिंह, प्रोफेसर एसए शिरानी, प्रोफेसर नवाब अली खान, पीरजादा अहमद सलीम, मोहम्मद आरिफ, अब्दुल अलीम, शमशाद निसार आजमी उपस्थिति थे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजन में एएमयू स्केटिंग कैप्टन मोहम्मद उमर आरिफ, आतिफ हसन, नबील, अली अहमद, नईमुर्रहमान का सहयोग रहा। उद्घाटन के अवसर पर स्केटिंग कोच अली अकबर ने आरटिस्टीक स्केटिंग का प्रदर्शन करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर भगत सिंह बाबा, अरशद महमूद, अनीसउर्रहमान, खुशरू मारूफ, मोहम्मद गुफरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें