फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दीपावली आज, शुभ मुहूर्त में जलाएं दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी दीपावली आज, शुभ मुहूर्त में जलाएं दीपक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

दीपावली से एक दिन पूर्व छोटी दीपावली आज मनाई जाएगी। इस दिन प्रभु श्रीराम के परम भक्त पवन पुत्र हनुमान जी की भी पूजा होती है। छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षक का वध किया था, तभी से इस दिन को नरक चतुर्दशी के रूप में भी जाना जाता है।

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि इस दिन शाम को माता धूमावती (दरिद्रता की देवी) से प्रार्थना की जाती है कि हे माता हमारे घर परिवार पर पूरे साल दरिद्रता, रोग, दोष, बुरी नजर आदि का प्रभाव न रहे। इस प्रार्थना के बाद लोटे या गिलास में जल भरकर घर के मुख्य द्वार की दोनों चौखटों पर चढ़ाकर वापस घर में प्रवेश कर जलती धूपबत्ती या दीपक को नाली के किनारे (मेनगेट) रख दिया जाता है। ऐसे करने से माता धूमावती की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन


पूजन की विधि
शाम के समय घर के मुखिया थाली में चने की दाल, खील, बताशे, धूपबत्ती, सरसों के तेल का दीपक और एक रुपये का सिक्का लेकर दीपक जलाएं। घर के दरवाजे पर दीये और दोनों चौखटों पर गिलास या लौटे से पानी फैलाएं।
विज्ञापन

दीपक जलाने व पूजा करने का शुभ समय
शाम 6.35 से 8.30 बजे तक

आज ही के दिन प्रकट हुए थे नृसिंह भगवान
छोटी दीपावली पर सुबह पवन पुत्र हनुमान के ऊपर चोला चढ़ाया जाता है। हनुमान जी की पूजा कररोग, दोष से मुक्ति की प्रार्थना की जाती है। इस दिन भगवान नृसिंह ने भी अवतार लेकर हिरणकश्यप का वध किया था। छोटी दीपावली पर सुबह उबटन लगाते हैं और अहोई अष्टमी के बचे हुए जल को नहाने के पानी में डालकर स्नान किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें