फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट करने वालों पर मेहरबान पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी से मारपीट करने वाले पर पुलिस मेहरबान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी से मारपीट करने वालों के खिलाफ बन्ना देवी पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात की तो उन्होंने भी थाने भेज दिया। पीड़िता कार्रवाई के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है।

बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सराय हकीम गली गूलरिया निवासी पीड़िता गुड्डी पत्नी हेमंत के अनुसार आठ जुलाई 2017 को उसकी भाई के ससुरालियों ने घर में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग आए और उसे तथा उसके बच्चों को बचाया। वह थाने पहुंची, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अगले दिन एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पालीमुकीमपुर के प्रेनगर धूर्रा निवासी पप्पू, माया, रामखिलाड़ी समेत दो अज्ञात ने घर में घुसकर मारपीट के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़िता ने कार्रवाई के लिए शुक्रवार को एसएसपी से भी मुलाकात की, लेकिन न्याय के लिए उसे अभी भी दर दर की ठोकर खानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें