वॉयस एसटीवी पर 50 फीसदी कैश बैक का ऑफर
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए दशहरा पर वॉयस एसटीवी रिचार्ज पर 50 फीसदी कैश बैक ऑफर के साथ कई प्रमोशन ऑफर की घोषणा की है।
महा प्रबंधक (बीएसएनएल) केपी वर्मा ने बताया कि दशहरा पर विजय ऑफर एसटीवी 42, 44, 65, 69, 88 व 122 रुपये तक के रिचार्ज पर 25 सितंबर से 25 अक्तूबर 2017 तक 50 फीसदी कैश बैक मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल पोर्टल से ऑनलाइन को बढ़ावा देने के लिए 30 रुपये से टॉप अप करने वाले उपभोक्ता को 25 सितंबर से दो अक्तूबर 2017 तक फुल टॉक टाइम मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्लान 429 रुपये में एक जीबी डाटा प्रतिदिन 90 दिनों तक व अनलिमिटेड टॉक वैल्यू मिलेगा।
ग्रांड मेला आज से
बीएसएनएल की ओर से 26 व 27 सितंबर को ग्रांड मेला/कैनोपी जमालपुर, शमशाद मार्केट, आरटीओ ऑफिस, देहलीगेट, एलआईसी रामघाट रोड, अलीगढ़ रोड हाथरस, गभाना, खैर, अतरौली, इगलास आदि स्थान पर लगेंगे।