शिक्षा राज्यमंत्री के जिले में बच्चोें को एमडीएम के लाले
ब्यूरो, अमर उजाला, छर्रा (अलीगढ़)।
शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के जिले में बेेसिक शिक्षा के छात्र-छात्राओं को एमडीएम के लाले हैं। बाई खुर्द में तीन माह से फल, दूध आदि का वितरण नहीं हुआ है।
गांव धनसारी के प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम के नाम पर बिस्कुट बांटे जा रहे हैं। फल, दूध बच्चों को देखने को नहीं मिला। बाई खुर्द स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में फल, दूध का वितरण न होने की जांच में बात सही निकली।
बावजूद इसके निस्तारण नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक नेम सिंह ने बताया कि सरकार से धनराशि नहीं मिल रही और न ही खाद्यान्न मिल रहा तो भोजन कैसे बने?
खंड शिक्षा अधिकारी गंगीरी चौ. श्याम सिंह ने बताया कि धनसारी की शिकायत मिल गई है। शीघ्र जांच कराई जाएगी। बाई खुर्द की जांच बीएसए को भेज दी गई है।