बड़ी बहन से गैंगरेप, छोटी से कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
इगलास क्षेत्र में बड़ी बहन के साथ गैंगरेप व छोटी के साथ गैंगरेप की कोशिश की गई। थाने में तहरीर के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसकी शिकायत एसपी ग्रामीण से की गई हैै।
महिला ने एसएसपी दफ्तर आकर बताया कि सात जुलाई की शाम वह अपनी बड़ी 18 वर्षीय बेटी व छोटी 12 साल की बेटी को लेकर खेत पर गई थी। तभी गांव के ही तीन युवकों ने उसकी पुत्रियों को पकड़ लिया। इतना ही नहीं बड़ी बेटी के साथ जबरन गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। छोटी के साथ कोशिश करने वाले ही थे कि चीख-पुकार सुन ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिन्हें देख आरोपी फरार हो गए। जिसकी सूचना थाने में जाकर दी गई। लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी ग्रामीण ने दोनों लड़कियों का डॉक्टरी परीक्षण व मामला दर्ज करने के पुलिस को निर्देश दिए हैं।
--
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
अलीगढ़। देहलीगेट क्षेत्र की एक किशोरी ने गभाना क्षेत्र के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
लड़की का आरोप है कि युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने गांव ले गया। जहां उसके साथ कई दिनों तक वह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी वह शादी के लिए कहती वह टालम टोली करता रहा और अंत में शादी करने से मना कर दिया। एसएसपी दफ्तर में पहुंची इस लड़की ने मुकदमे की मांग की है। एसपी ग्रामीण ने थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं।
--
जीजा ने की साली से छेड़छाड़
अलीगढ़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपने मायके में आई एक विवाहिता के साथ वहां पहुंचे जीजा ने छेड़खानी करते हुए मारपीट भी की। जिसकी शिकायत एसएसपी दफ्तर में की गई है।
विवाहिता का कहना है कि वह अपने मायके मकदूमनगर में गई हुई थी। तभी नौ जुलाई को उसका बहनोई वहां आया और उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की गई। इतना ही नहीं धमकी भी दी गई कि तेरे शौहर की हत्या कर तुझसे दूसरा निकाह करूंगा। बहनोई की दहशत से विवाहिता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्र्रवाई नहीं हुई। तब जाकर एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है।