फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अगले शैक्षिक सत्र से होगा मॉडल स्कूलों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अगले शैक्षिक सत्र से होगा मॉडल स्कूलों का संचालन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

प्रदेश सरकार ने पिछले माह लिया गया अपना फैसला बदल दिया है। अब मॉडल स्कूलों का संचालन इस शैक्षिक सत्र की बजाए अगले शैक्षिक सत्र से शुरू होगा। यह आदेश अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा ने यहां कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीआईओएस को दिए। ऐसे मेें अब इस जिले के चार मॉडल स्कूलों में भी अगले साल से ही पठन-पाठन शुरू होगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह के अंतिम सप्ताह में शासन ने प्रदेश से सभी मॉडल स्कूलों का नाम बदलकर प. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज कर दिया था। साथ ही यह आदेश दिए थे कि इन विद्यालयों को इसी शैक्षिक सत्र में संचालित किया जाए। एकाएक आए इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग आनन-फानन में मॉडल स्कूलों के संचालन को लेकर सक्रिय हो गया। यहां भी जहसाना, टमोटिया, बड़ेसरा, खेड़ासत्तू में मॉडल स्कूल हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय करीब तीन करोड़ की लागत से बनाया गया था। दो साल पहले शिक्षा विभाग ने इसे टेकओवर किया था। शासन का आदेश आने के बाद यहां निकट के जीआईसी से एक-एक अध्यापक की तैनाती कर दी गई। कुछ विद्यालयोें में तो साफ सफाई के बाद प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी और फॉर्म आदि वितरित किए गए। शासन ने आदेश दिया था कि यहां रिटायर शिक्षकों को मानदेय पर रखा जाए। फर्नीचर आदि किराए पर ले लिया जाए। इस व्यवस्था में विभागीय अधिकारी जुटे हुए थे। लेकिन बुधवार को जब अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की तो उन्होंने शासन के निर्देश से सभी डीआईओएस को अवगत कराया।
विज्ञापन

इस पर इन विद्यालयों के संचालन के लिए युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां रुक गई हैं। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने बताया कि शासन ने यह निर्देश दिया है कि अगले शैक्षिक सत्र से इनका संचालन किया जाए। वहां जो शिक्षक तैनात किए गए थे। उन्हें वापस उन्हीं विद्यालयों में तैनात कर दिया जाएगा, जहां से उन्हें लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें